· ऐसी पार्टियां जिनके पास जगह उपलब्ध हो या जो एमएमटीसी की आवश्यकतानुसार अच्छे व्यापारिक स्थल पर पूर्व चल रहे शोरूमों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवा सकते हों या उनके पास अन्नन्य शोरूम उपलब्ध हों, पर विचार किया जाएगा।
· काउंटर का डिजाइन/प्रदर्शन एमएमटीसी द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। फ्रैचाइज़ी, एमएमटीसी द्वारा अनुमोदित डिजाइन/प्रदर्शित करने की व्यवस्था की लागत का वहन स्वयं करेगें।
· दुकान में मिक्स उत्पादों में अनिवार्य रूप से आभूषण, घड़ियां, उपहार मदे, क्रिस्टलवेयर, हस्त्शिल्प उत्पाद साथ में रख सकते हैं जिस में एमएमटीसी उत्पाद एक सैक्शन में रखे जा सकते हैं।
· वह प्रतिभू जमा के रूप में 10 लाख रुपये जमा कराने हेतु राजी होना चाहिए जिसमें से पांच लाख रुपये कैश व शेष बैंक गारंटी के रूप में जमा कराने होंगे।
· सिल्वरवेयर/मेडालियन की बिक्री के लिए बिक्री-कर प्राधिकरण तथा स्थानीय प्राधिकरण में पंजीकृत होना चाहिए।
· बिक्री उपरान्त सेवा उपलब्ध कराने योग्य होना चाहिए।
· प्रथम वर्ष के दौरान प्रचार हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये जाएगें ं और तद्नुसार विज्ञापन अभियान पार्टी द्वारा जारी रखा जाना होगा। |