एमएमटीसी का बहुमूल्य धातु प्रभाग, आयात, निर्यात, घरेलू खुदरा व्यापार संबंधी समस्त कार्यान्वयन का संचालन करता है। यह विदेशों में सोने तथा जड़ित आभूषणों की अनन्य प्रदर्शनियों का आयोजन कुछ चुने हुए देशों में करता है तथा इस प्रकार से भारत निर्यात वढ़ाने में सहायता प्रदान करता है। निर्यात सबंधी कार्यकलापों में एमएमटीसी की चार अनन्य शुल्क -मुक्त आभूषण दुकानें भी सम्मिलित हैं जो मुम्बई, चेन्नई तथा तिरुवनन्तापुरम अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के प्रस्थान लांजिस पर स्थित हैं। कंपनी, इन शुल्क मुक्त दुकानो को अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सोने तथा जड़ित आभूषणों की आपूर्ति करती है।
एमएमटीसी, सोने, चांदी, प्लेटिनम पेलाडियम, कच्चा हीरा, पन्ना, रूबी तथा अन्य अर्धकीमती पत्थरों के आयात के लिए भारत सरकार की एक प्राधिकृत एजेंसी है तथा इन मदों की भारत में घरेलू बिक्री तथा निर्यात के लिए ज्वैलर्स को आपूर्ति करती है। यह डायमंड प्लाजा कस्टम क्लीयरेंस सेंटर मुम्बई के अभिरक्षकों में से एक है।
कंपनी का सोने की शुध्दता की जांच करने के लिए नई दिल्ली में एक इन-हाऊस अस्सेयिंग व हॉलमार्किग यूनिट कार्यरत है। एमएमटीसी ने अपने झंडेवालान, नई दिल्ली में स्थित अस्सेयिंग व हॉलमार्किंग यूनिट के लिए भारत मानक ब्यूरो(बीआईएस) से प्रमाण चिह्नित करने का प्राधिकार प्राप्त किया है। एमएमटीसी के सोने व चांदी के मेडालियन के लिए अपने ब्राण्ड का विनिर्माण यूनिट नई दिल्ली में सन् 1996 से कार्यरत है। वर्ष के दौरान कारपोरेट/संस्थागत आदेशों की कस्टमाइज्ड मांग यहीं से पूरी की जाती है। वर्ष 1999 में कंपनी ने 92.5प्र शुध्दता वाले स्टर्लिंग सिल्वरवेयर की घरेलू बिक्री ''सांची''ब्रांड नाम से प्रारंभ की थी जिसे भरपूर सफलता मिली है। कंपनी द्वारा सांची सिल्वरवेयर उत्पादों के निर्यात करने की योजना भी प्रारंभ की जा रही है।
|