एमएमटीसी की स्वर्ण व चांदी के सिक्के विनिर्मित करने की एक इकाई दिल्ली में स्थित है। एमएमटीसी द्वारा कारपोरेट बिक्री तथा खुदरा बिक्री हेतु अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुसार विभिन्न तोल के मैडालियन विनिर्मित किये जाते हैं। एमएमटीसी मैडालियन की शुध्दता की गारंटी होती है।
इन-हाउस विनिर्माण व्यवस्था उपलब्ध होने के कारण थोक आर्डर भी निष्पादित किये जाते हैं।
इन उत्पादों के लिए ऑन-लाइन आर्डर भी दिये जा सकते हैं तथा ये उत्पाद एमएमटीसी के अपने खुदरा बिक्री शोरूमों एवं फ्रेंचाइज़ी शोरूमों में भी उपलब्ध हैं। जानकारी हेतु कृपया हमारे किसी भी कार्यालय से या ई-मेल गोल्ड / एमएमटीसी लिमिटेड डॉट काम पर संपर्क करें।