प्राय: पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू)


प्र0     , एमएमटीसी के बहुमूल्य धातु प्रभाग के बारे में जानना चाहता हूं ?

उ0   एमएमटीसी का बहुमूल्य धातु प्रभाग, एमएमटीसी लिमिटेड, भारत के विभिन्न प्रभागों में से एक प्रभाग है। यह प्रभाग मुख्यत: सोने व चांदी, प्लेटिनम, पेलाडियम, रत्न, कच्चे हीरे तथा अन्य अर्ध-कीमती रंगीन पत्थरों के आयात तथा निर्यात संबंधी कारोबार करता है। यह प्रभाग मुम्बई, चेन्नई, तिरूवनन्तापुरम अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन पर शुल्क-मुक्त ज्वैलरी शो-रूम चला रहा है। इसके अतिरिक्त इस प्रभाग ने 'सांची' ब्रान्ड नाम के सिल्वरवेयर भी लाँच किये हैं। उत्पाद श्रृंखला  अपनी शुध्दता, डिजाइन व उच्च गुणवत्ता के लिए प्रसिध्द है।

प्र0    एमएमटीसी के कार्यालय कहां-कहां स्थित हैं ? मुझे किनसे संपर्क करना होगा।

उ0   हमारे क्षेत्राीय तथा उप-क्षेत्राीय कार्यालय संपूर्ण भारतवर्ष में स्थित हैं। कृपया तालिका देखें।

प्र0 एमएमटीसी से मैं सोना, चांदी प्लेटीनम, पेलाडियम, मेडालियन, सांची किस प्रकार खरीद सकता हूं ?

उ0  कृपया इसके लिए क्रेताओं से संबंधित योजनाओं को देखने का कष्ट करें।

 प्र शुध्दता प्रमाण चिह्नित करना (हालमार्किंग) क्या है ?

 उ0  शुध्दता प्रमाण चिह्नित करना एक स्टीक संकल्प है जो सोने के उत्पादों में बहुमूल्य धातु की अनुपातिक मात्राा की एक शासकीय रिकार्डिंग  को दर्शाता है। प्रमाण चिह्नित करना एक प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत सोने या किसी बहुमूल्य धातु के आभूषणों पर चिह्नों की श्रृंखला अंकित की जाती है। ये चिह्न दर्शाते हैं कि आभूषणों का मूल्यांकन किया गया है और एक प्रशासकीय परख कार्यालय से प्रमाणित हैं तथा शुध्दता/विशुध्दता के राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पुष्टिकृत हैं। प्रमाण चिह्न, सोने/चांदी के उत्पादों पर एक मुहर के रूप में चिह्नित होता है जो यह गारंटी देता है कि अमुक धातु निर्धारित विशेष विधिक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पुष्टिकृत हैं।

प्र0   परख करने (अस्सेयिंग) से क्या तात्पर्य है ?

उ0   परख करना वह परीक्षण है जिसके द्वारा बहुमूल्य धातुओं सहित विभिन्न धातुओं की विशुध्दता/शुध्दता, मात्राा संगति की जांच की जाती है।

प्र0   परख करने/प्रमाण चिह्नित करने में एमएमटीसी का क्या योगदान है?

उ0   भारतीय मानक ब्यूरो ने एमएमटीसी को स्वर्ण आभूषणों पर बीआईएस प्रमाण चिह्नित करने संबंधी योजना के अंतर्गत एक पारखी व प्रमाण चिह्नित करने के एक केंद्र के रूप में मान्यता प्रदान की है।

प्र0   परख करने/प्रमाण चिह्नित करने के क्या प्रभार लिए जाते हैं ?

उ0   प्रभार नाममात्रा होते हैं। यह जांच की जाने वाली वस्तु पर निर्भर करता है।

प्र0   'सांची' क्या है ?

उ0   सांची, एमएमटीसी के चांदी उत्पादों का ब्रांड है जिसे विशेष रूप से गुणवत्ता सचेत उपभोक्ताओं के लिए प्रस्तुत किया है। ये चांदी के उत्पाद शुध्द चांदी से बने होते हैं तथा डिजाइन साधारण होते हुए भी मनमोहक होते हैं तथा पहचान करने वाले उपभोक्ताओं की पसंद के होते हैं।

   

प्र0   'सांची' उत्पादों का मैं किस प्रकार से चयन कर सकता हूं तथा कैसे आर्डर दे सकता हूं ?

उ0   इसके लिए कृपया हमारे कार्यालय के स्कोप काम्पलेक्स/जेजेसी शोरूम में पधारें अथवा एक ब्रोशर प्राप्त करें जिसमें सांची ब्रांड के कुछ उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। यह ब्रोशर हमारे क्षेत्राीय कार्यालयों से भी प्राप्त किया जा सकता है।

प्र0   सांची उत्पाद खरीदने के लिए भुगतान की क्या शर्तें हैं?

उ0   यद्यपि कैश-बिक्री को प्राथमिकता दी जाती है फिर भी हमारे शोरूमों में क्रेडिट कार्ड/ डिमांड ड्राफ्ट से भी भुगतान किया जा सकता है।

प्र0   मेडालियन क्या हैं तथा ये किस तोलबर्ग में उपलब्ध हैं?

उ0   मेडालियन मूलत: स्वर्ण तथा चांदी के सिक्के होते हैं जिन पर कलात्मक मुहर तथा नक्काशी होती है। प्राचीन काल से ही मेडालियन, स्मृति उपहारों अथवा संग्रह के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। भारत में एमएमटीसी ही एकमात्रा कंपनी है जहां एक संगठनात्मक क्षेत्रा में मेडालियन के निर्माण तथा परख की इनहाउस सुविधा उपलब्ध है। सोने तथा चांदी दोनों के विभिन्न तोलों जैसे 2 ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम के मेडालियन तथा 20 ग्राम के बिस्किट उपलब्ध हैं। सोने तथा चांदी दोनों के मेडालियन की शुध्दता/विशुध्दता 0.999 होती है।

प्र0   मेडालियन के लिए क्या कस्टमाईज्ड आर्डर दिए जा सकते हैं ?

उ0   डिजाइन के आधार पर पारंपरिक अवसरों पर आवश्यकतानुसार थोक में/ कारपोरेट आर्डर दिए जा सकते हैं।

प्र0   मैं एमएमटीसी प्रदर्शनियों के बारे में और अधिक जानकारी चाहता हूं।

उ0   एमएमटीसी, भारतीय आभूषणों को प्रोन्नत करने के लिए विदेशों में आभूषण प्रदर्शनियां आयोजित करने के लिए वाणिज्य मंत्राालय द्वारा नामित की गई एजेसियों में से एक एजेंसी है।

प्र0   इन प्रदर्शनियों में किस तरह से भाग ले सकते हैं?

उ0   एमएमटीसी, विश्व के विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर प्रदर्शनियां लगाती रहती है। विवरण के लिए कृपया एमएमटीसी के कारपोरेट कार्यालय में उपमहाप्रबंधक (प्रदर्शनियां) से संपर्क कर सकते हैं।

प्र0   विदेशों में अपने परिवार तथा मित्राों के लिए मैं किस प्रकार आभूषण तथा सांची उत्पाद ले जा सकता हूं ?

उ0   उच्च गुणवत्ता युक्त आभूषण, 'सांची' चांदी के उत्पादों तथा अन्य प्रीमियम उत्पादों को भारत के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तनों, नामत: मुम्बई, चेन्नई तथा तिरूवनंतापुरम के प्रस्थान लाऊंज पर उपलब्ध कराने के लिए एमएमटीसी ने विशेष प्रयास किए हैं। इन दुकानों पर उपलब्ध ज्वैलरी अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है तथा इसमें (हीरे तथा अर्ध-कीमती रंगीन पत्थर) जड़ित ज्वैलरी, प्लेटीनम ज्वैलरी तथा अन्य कई प्रकार के आभूषण्ा उपलब्ध हैं। भारत आगमन को यादगार बनाने के लिए कृपया हमारे इन शोरूमों पर पधारने का कष्ट करें।

प्र0   एमएमटीसी की शुल्क-मुक्त दुकानें (डयूटी फ्री शॉप)  कहां-कहां स्थित हैं ?

उ0  एमएमटीसी की शुल्क-मुक्त दुकानों के लिए यहां क्लिक करें।

प्र0   एमएमटीसी को मैं, सोना, चांदी, प्लेटीनम अथवा पेलाडियम अथवा कच्चे रंगीन पत्थर, हीरे आदि कैसे बेच सकता हूं?

उ0  विवरण हेतु एमएमटीसी के कारपोरेट कार्यालय से संपर्क करें। यहां क्लिक करें।

प्र0   बुलियन आपूर्तिकार के रूप में सूचीबध्द (एम्पेनेलमेंट) कराने की क्या प्रक्रिया है ?

उ0  सूचीबध्द कराने की प्रक्रिया इस प्रकार है : आपूर्तिकार एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय आपूर्तिकार होना चाहिए जो लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन का सदस्य हो और जो खेप आधार पर आपूति कर सकता हो। एमएमटीसी के कारपोरेट कार्यालय तथा आपूर्तिकार के बीच निष्पादित संविदा दीर्घावधि आधार पर होती है। यद्यपि आयात क्षेत्राीय कार्यालय द्वारा किया जाता है।

 

 
  << पीछे