सूचना अधिकार अधिनियम से संबंधित जानकारी
(i)
निगम के संगठन, कार्यकलापों तथा कर्तव्यों का विवरण।
(ii)
इसके अधिकारियों तथा कर्मचारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य।
(iii)
पर्यवेक्षण तथा जिम्मेदारी के पैनल सहित निर्णय लेने की प्रक्रिया के लिए अपनाई गई प्रक्रिया।
(iv)
कार्य-निष्पादन हेतु निर्धारित मापदंड।
(v)
इसके द्वारा अथवा इसके नियंत्राणाधीन अथवा इसके कार्यकलापों को पूरा करने के लिए इसके कर्मचारियों द्वारा प्रयोग के लिए गए नियम, विनियम, अनुदेश, मैन्युअल तथा रिकार्ड।
(vi)
इसके द्वारा अथवा इसके नियंत्राणाधीन दस्तावेजों की श्रेणी का विवरण।
(vii)
इसकी नीति विनिर्माण अथवा अनुपालन के संबंध में जन प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श अथवा प्रतिवेदन के लिए निहित किसी भी प्रकार की व्यवस्था का विवरण।
(viii)
मंडलों, सभाओं, समितियों अथवा अन्य नियमों का विवरण जिनको परामर्श के उद्देश्य से आंशिक रूप में दो अथवा दो से अधिक व्यक्तियों के रूप में गठित किया गया हो, ऐसी सभाओं, समितियों अथवा अन्य निकायों की बैठकें क्या जनसाधारण के लिए हैं अथवा उक्त बैठकों के कार्यवृत्त जनसाधारण के लिए उपलब्ध किए जाते हैं।
(ix)
अधिकारियों तथा कर्मचारियों की नाम सूची।
(x)
इसके अधिकारियों तथा कर्मचारियों प्रत्येक द्वारा प्राप्त किया जाने वाला मासिक पारिश्रमिक का विवरण जिसमें इसके विनियमों के अंतर्गत दी जाने वाली क्षति-पूर्ति की प्रणाली भी शामिल है।
(xi)
सभी योजनाओं के विवरण, प्रस्तावित व्यय तथा किए गए भुगतानों की रिपोर्ट सहित प्रत्येक निकाय के लिए विभाजित बजट।
(xii)
विभाजित राशि तथा अनुदान प्राप्तकर्ताओं का विवरण दर्शाते हुए अनुदान कार्यक्रमों की निष्पादन विधि।
(xiii)
इसके द्वारा प्रदत्त अनुदान छूटों, परमिटों अथवा प्राधिकारों को प्राप्त करने वालों का विवरण।
(xiv)
इसके द्वारा उपलब्ध करायी गयी अथवा रखी गई सूचनाओं के इलैक्ट्रानिक प्रारूप का विवरण।
(xv)
जनसाधारण के लिए यदि' व्यवस्था हो तो नागरिकों के लिए उपलब्ध कराए गए पुस्तकालय अथवा पठन कक्ष के कार्य समय सहित जानकारी प्राप्त करने के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का विवरण।
(xvi)
जनसूचना अधिकारियों के नाम, पद तथा अन्य विवरण।
(xvii)
ऐसी कोई अन्य विहित सूचनाएं तथा इसके पश्चात् इन प्रकाशनों का हर वर्ष अद्यतन किया जाना ।