एमएमटीसी (भारत सरकार का उपक्रम) भारत का एकमात्रा सबसे बडा धातु का व्यापारी है।कंपनी का धातु प्रभाग अलौह धातुओं औद्योगिक कच्चे माल, स्टील आइटमों पिग आयरन अलौह धातु स्क्रैप तथा स्टील स्क्रैप इत्यादि का आयात व निर्यात करता है। रिफाईंड बेस अलौह धातुओं के कुल आयात कारोबार में मूल्य से हिसाब से एमएमटीसी हिस्सेदारी २० प्र के लगभग है। |
| व्यापार की मदें |
एमएमटीसी ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार एलएमई डिलीवरी योग्य विशिष्टताओं के अनुरूप तथा गैर एलएमई ग्रेड की निम्नलिखित धातुओं का आयात करती है ः
- अलौह धातु आधारित ः वायर बार के रूप में तांबा (न्यूनतम ९९.९० प्रतिशत शुद्धता युक्त), कैथोड्स, सी सी रॉड्स, एल्युमीनियम (न्यूनतम ९९.७० प्रतिशत) जिंक इनगॉट्स हाई ग्रेड (न्यूनतम ९९.९५ प्रतिशत) जिंक इनगॉट्स, स्पेशल हाई ग्रेड (न्यूनतम ९९.९९५ प्रतिशत लैड इनगॉट्स (न्यूनतम ९९.९७ प्रतिशत) टिन (न्यूनतम ९९.८५ प्रतिशत शुद्धता युक्त), निकल (न्यूनतम ९९.८० प्रतिशत शुद्धता युक्त) (वर्ग ४’’*४’’, अनकट, ब्रिक्स, फेरो निकल इत्यादि)
- गौण धातुएं ःएंटीमनी (न्यूनतम ९९.६५ प्रतिशत शुद्धता) सिलीकॉन (ग्रेड ४--४-१ तथा ५-५-३)
- मैगनीशियम (न्यूनतम ९९.९ प्रतिशत शुद्धता), पारा (मरक्यूरी) (न्यूनतम ९९.९ प्रतिशत शुद्धता युक्त)
- औद्योगिक कच्चा माल ः नोबल मेटल्स फेरो एलॉयस्
- पिग आयरन, स्लैग, स्टील स्क्रैप, एचआर कॉयल्स, सीआरजीओ तथा स्टील आइटम्स ।
|
| कारपोरेट कार्यालय में केन्द्रीकृत आयात |
अलौह धातुओं, औद्योगिक कच्चे माल, माइनर मेटल्स, स्टील, तथा कंसेंट्रेट्स का आयात नई दिल्ली स्थित कारपोरेट कार्यालय द्वारा किया जातता है तथा इनकी बिक्री भारत में स्थित विभिन्न बिक्री केन्द्रों द्वारा की जाती है।
|
| गुणवत्ता युक्त माल |
एमएमटीसी अंतर्राष्ट्रीय विशिष्टताओं यथा एएसटीएम अथवा बीएसएस अथवा एलएमई स्वीकृत ब्रान्डों के गुणवत्ता वाले माल का आयात करती है। एमएमटीसी के ग्राहकों में अधिकांशतः इंस्टीट्यूशनल खरीददार सम्मिलित हैं जो केवल मानक क्वालिटी के कच्चे माल को स्वीकार करते हैं। एमएमटीसी की खरीद संविदा में उत्पादक /एलएमई द्वारा अनुमोदित विश्लेषक से गुणवत्ता प्रमाण पत्रा लेना आवश्यक है।
|
| क्रय (आयात) रणनीतियां |
|
एमएमटीसी अलौह धातुओं का अधिकतर आयात प्रमुख भारतीय बंदरगाहों पर सीआईएस/सीएंडएफ आधार पर करती है। खरीद मूल्य एलएमई पर रोकड निर्धारण मूल्य तथा प्रीमियम पर आधारित होता है। ग्राहकों की
आवश्यकताओं के अनुकूल कई एक टेलरमेड प्राइसिंग के विकल्प उपलब्ध हैं यथा- मासिक औसत मूल्य, बिल ऑफ लेडिंग के बाद आदेश की तिथि से दस दिन तक की रियायत निर्धारण अवधि स्थल पर तत्काल मूल्य के विकल्प के ऑफर दिए जाते हैं।
|
| सूचीबद्ध आपूर्तिकारों के माध्यम से क्रय (आयात) |
|
एमएमटीसी विख्यात सूचीबद्ध आपूर्तिकारों से ही विभिन्न धातुओं का आयात करती है। प्रतिष्ठित आपूर्तिकारों की सूचीबद्ध प्रकि्रया हमेशा खुली रहती है निम्नलिखित मानक पूरे करने वाले आपूर्तिकार अपने पूर्ण विवरण सहित महाप्रबंधक (धातु), एमएमटीसी लिमिटेड, कोर-१, स्कोप काम्पलेक्स, लोदी रोड, ७, इंस्टीट्यूश्नल एरिया, नई दिल्ली- ११०००३ को आवेदन करें ः
श्रेणी विवरण
ए. उत्पादक
अथवा
बी. रिंग सदस्य अथवा एल एम ई / केएलटीएम के एसोसिएट सदस्य
अथवा
सी. ऐसे धातु व्यापारी जो ऐसे उत्पादकों से संबंधित हैं जिनके पास विशिष्ट उत्पादक की बैकिंग / बिक्री के अधिकार हैं तथा उन्हें बैंक की ओर से संतोषजनक व्यवहार का प्रमाण-पत्रा दिया गया है।
अथवा
डी. यदि रिंग सदस्य अथवा एलएमई / केएलटीएम के एसोसिएट सदस्य नहीं हैं तो उन्हें विगत तीन वर्षों से किसी ऐसी कंपनी जिसका वार्षिक कारोबार १०० मीलियन अमेरिकी डॉलर का हो, के साथ धातुओं का व्यापार किया हो।कंपनी बैंक के संतोषजनक प्रमाण-पत्रा सहित विगत पांच वर्षों में से कम से कम तीन वर्षों तक लाभ अर्जन करने वाली कंपनी हो ।
अथवा
ई. ऐसे आपूर्तिकार जिन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान एक सूचीबद्ध आपूर्तिकार के रूप में एमएमटीसी को किसी भी अलौह धातु की आपूर्ति की है, को भी अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अनुमति होगी तथा उन्हें उनके स्वयं के अनुरोध पर अन्य धातुओं की आपूर्ति हेतु सूचीबद्ध किया जा सकता है बशर्ते कि वे आपूर्ति की जाने वाली प्रस्तावित धातु की आपूर्ति व्यवस्था का संतोषजनक प्रमाण-पत्रा प्रस्तुत करते हैं।
अथवा
एफ. ऐसे आपूर्तिकार जो सूचीबद्धता संबंधी एमएमटीसी की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं और वे एमएमटीसी को माल की आपूर्ति करना चाहते हैं, उन्हें भी सूची में शामिल किया जा सकता है, बशर्ते कि वे इस बाबत अपनी सहमति देते हैं कि एमएमटीसी के क्रेताओं द्वारा माल स्वीकार कर लेने तथा गुणवत्ता एवं मात्राा संबंधी स्वीकृति देने के बाद वे भुगतान की शर्त को स्वीकार करते हैं। एमएमटीसी द्वारा क्रेता के खर्च पर तीसरी पार्टी निरीक्षण एजेंसी के रूप में नियुक्त की जाएगी जिसकी सेवाएं लदान पोर्ट से माल भेजने से पहले गुणवत्ता तथा मात्राा संबंधी रिपोर्ट प्राप्त करने हेतु ली जाएंगीं
|
| बिक्री केद्रों का नेटवर्क |
|
कंपनी का संपूर्ण भारत में बिक्री केन्द्रों का विस्तृत नेटवर्क है।प्रमुख बिक्री केन्द्र निम्नलिखित हैंः
उत्तरी जोन : लुधियाना तथा फरीदाबाद
पश्चिमी जोन : मुम्बई तथा अहमदाबाद
पूर्वी जोन : कोलकाता, भुवनेश्वर तथा जमशेदपुर
दक्षिणी जोन : चेन्नई, बंगलौर, हैदराबाद तथा कोचीन
|
|
बिक्री के तीन माध्यम |
|
ग्राहक निम्नलिखित विकल्पों के माध्यम से माल खरीद सकते हैं
- हाई सीज आधार पर
- एक्स गोदाम आधार पर
- एक्स बांड आधार पर
छोटे ग्राहकों, जो हाई सीज आधार पर माल खरीदना चाहते हैं, की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु एमएमटीसी स्पिलिट बिल आफ लैडिंग द्वारा आयात करती है। नियमित ग्राहकों को विशेष छूट प्रदान की जाती है।
|
| एमएमटीसी के माध्यम से माल खरीदने पर दिये जाने वाले लाभ |
मूल्य निर्धारण हेतु ग्राहक को बाजार संबंधी सूचना प्रदान करना ः एलएमई मूल्यों के अनुसार सभी मूल अलौह धातुओं तथा विनिमय दरों संबंधी रियल टाइम सूचना को मानीटर करने के लिए एमएमटीसी में एक इन हाउस डीलर कक्ष स्थापित किया गया है। यदि ग्राहक चाहें तो बाजार आसूचना के रूप में सहायक सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाती हैं। |
| पेशेवर प्रशिक्षित मानव-शक्ति |

एमएमटीसी के आयात तथा अलौह धातुओं की बिक्री व्यावसायिक कार्मिकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा की जाती है। हेजिंग पॉलिसी के द्वारा मूल्यों में होने वाले उतार- चढाव क ेजोखिम से बचने के लिए पोर्ट फोलियो मैनेजमेंट की व्यवस्था है। एमएमटीसी भारत की प्रथम कंपनी थी जिसने लंदन मेटल्स एक्सचेंज के माध्यम से मूल अलौह धातु की हेजिंग के लिए आर.बी.आई. की स्वीकृति मिली थी। एमएमटीसी के माध्यम से खरीदे जाने वाले अलौह धातुओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढाव संबंधी जोखिम से बचने के लिए ग्राहक हेजिंग के विभिन्न विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं। |
|
|
बेहतर साखः एमएमटीसी ने हमेशा ही अपनी वचनबद्धताओं का निर्वाह किया है जिसके परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय आपूर्तिकारों के बीच इसकी अच्छी साख बनी हुई है।
|
| नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) के इस्पात उत्पादों का विपणन |

एमएमटीसी का धातु लाभ केंद्र उडीसा राज्य में स्थित एनआईएनएल जिसकी एमएमटीसी प्रमुख इक्विटी धारक तथा मुख्य प्रोमोटर है, के लौह तथा इस्पात उत्पादों का विपणन कार्य करता है।
|
| उच्च विश्वसनीयता |
|
एमएमटीसी अपने अलौह धातु आपूर्तिकारों से सामान्यतः कैश अगेंस्ट डाक्यूमेंट्स आधार पर आयात करती है । प्रतिकूल बाजार परिस्थितियों में भी अपनी वचनबद्धता निभाने के लिए सभी आपूर्तिकारों तथा खरीददारों के बीच एमएमटीसी की उच्च विश्वसनीयता बनी हुई है।
|