मेगा लक्की ड्रा - गोल्ड मेडालियन के खरीददारों के लिए


मेगा लक्की ड्रा - 50 ग्राम के पांच गोल्ड मेडालियन जीतने का अवसर 

एमएमटीसी ने गोल्ड मेडालियन के खरीददारों के लिए एक मेगा लक्की ड्रा स्कीम शुरू की है । इस स्कीम के तहत पांच लक्की ड्रा विजेतओं की घोषणा की जाएगी, प्रत्येक विजेता को 999 शुद्ता का 50 ग्राम का गोल्ड मेडालियन पुरस्कार के रूप में प्रदान किया जाएगा।  ड्रा का आयोजन अशोक होटल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित एमएमटीसी के फेस्टीवल आफ गोल्ड के दौरान दिनांक 22.10.2008 को किया जाएगा 

स्कीम के विवरण नीचे दिए गए हैं :

मेगा लक्की ड्रा स्कीम 16 जून से 31 अक्तूबर 2008 के दौरान लागू रहेगी जिसके लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश लागू होंगे तथा इस स्कीम का लाभ वे सभी ग्राहक उठा सकेंगे जो एमएमटीसी से 5 ग्राम का गोल्ड मेडालियन अथवा इससे कम वजन के विभिन्न मेडालियन जिनका कुल वजन 5 ग्राम या इससे अधिक हो तथा  एमएमटीसी द्वारा निर्मित हों और उनकी खरीद एक ही इन्वायस के माध्यम से की गयी हो  मेडालियन की खरीद हमारी कंपनी के शोरूम, फेचाइजी स्टोर्स, आन लाइन बिकी, होटल अशोक मे आयोजित प्रदर्शनी सहित एमएमटीसी द्वारा आयोजित किसी भी प्रदर्शनी से दिनांक 21 अक्तूबर, 2008 तक की गयी हो । मेगा लक्की ड्रा का आयोजन दिनांक 22.10.2008 को 1500 बजे होटल अशोक, नई दिल्ली में किया जाएगा तथा यह ड्रा फेस्टिवल आफ गोल्ड के दौरान प्रतिदिन निकाले जाने वाले ड्रा के अतिरिक्त होगा  घोषित लक्की ड्रा विजेतओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपनी मूल सेल इन्वायस, आईडी प्रूफ(ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो आईडी, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि) प्रस्तुत करना होगा ।

ड्रा के लिए एंट्रीज़ रजिस्टर करने हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना अपेक्षित है :

1. संबांधत शोरूम्स/फेंचाइज़ीज़ अथवा प्रदर्शनी काउंटर उपयुर्क्त मापदंड की श्रेणी में आने वाले ग्राहकों के इन्वायस नम्बर पूरे विवरण सहित(अर्थात् इन्वायस नम्बर तथा संबधित लक्की ड्रा नम्बर, दिनांक, खरीदे गये गोल्ड मेडालियन्स की मात्रा, नाम, पता, लैंडलाइन/मोबाइल नम्बर) को रिकार्ड करेंगे  ।

लक्की ड्रा स्कीम में भाग लेने के लिए कम से कम 5 ग्राम गोल्ड मेडालियन की खरीद की जानी है तथा ग्राहक इस खरीद के लिए एक लक्की ड्रा नम्बर पाने के पात्र होंगे  । यदि ग्राहक 5 ग्राम से अधिक का गोल्ड मेडालियन खरीदते हैं ते उन्हें प्रति 5 ग्राम के हिसाब से ड्रा नम्बर प्रदान किए जाए अर्थात् प्रत्येक 5 ग्राम खरीद के लिए एक लक्की ड्रा नम्बर  ।
2. एमएमटीसी के सभी शोरूम तथा फेंचाइज़ीज़ अपने शोरूम/फेंचाइज़ी के पात्र ग्राहकों के उपरोक्त विवरण उप महाप्रबंधक(पीएमडी) कारपोरेट कार्यालय को फैक्स (011-24362257)/मेल द्वारा दिनांक 21.10.2008 को  1600 बजे तक भेजेंगे तकि उनके नाम दिनांक 22.10.2008 को आयोजित किए जाने वाले मेगा लक्की ड्रा में शामिल किए जा सकें 
3. जो ग्राहक उपयुर्क्त पात्रत मानदंडों को पूरा करेंगे उन्हें एमएमटीसी के शोरूम/फेंचाइजी से खरीद करते समय अथवा आनन्लाइन खरीद के समय एक एल्फा न्यूमेरिक लक्की ड्रा नंबर प्रदान किया जाएगा ।

4.जो ग्राहक आन-लाइन, हमारे क्षेत्रीय कार्यालयों के शोरूम तथा फेंचाइजिज से खरीददारी करेंगे उनके मामले में समयावधि सीमा दिनांक 21.10.2008 1600 बजे होगी 

5.जो ग्राहक अशोक होटल, नई दिल्ली में आयोजित आभूषण प्रदर्शनी से खरीददारी करेंगे उनके मामले में समयावधि सीमा प्रदर्शनी का समापन समय दिनांक 21.10.2008 होगी 











 
<<पीछे
Sitemap